Home खेल हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष दिलीप टिर्की बोले- राष्ट्रीय खेल से नई प्रतिभाएं आएंगीं सामने
खेल - September 26, 2022

हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष दिलीप टिर्की बोले- राष्ट्रीय खेल से नई प्रतिभाएं आएंगीं सामने

गांधीनगर, 25 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। हॉकी इंडिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और ओलंपियन दिलीप टिर्की को यकीन है कि 36वें राष्ट्रीय खेल कई नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाएंगे। इस बार 36वें राष्ट्रीय खेल-2022 का आयोजन गुजरात में किया जा रहा है। यह 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

दिलीप टिर्की ने कहा, “भारतीय हॉकी पुनरुद्धार मोड में है। युवा इसे एक बार फिर बड़ी संख्या में अपना रहे हैं और नेशनल गेम्स को इस हॉकी को वो अंतिम धक्का दे सकते हैं जिसकी इसे जरूरत है।” उन्होंने कहा, “चूंकि केवल शीर्ष आठ पुरुष और महिला टीमें प्रतिस्पर्धा में होंगी। लिहाजा उच्चतम गुणवत्ता की हॉकी खेली जाएगी। युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की उम्मीद कर सकते हैं।”

हॉकी के मुकाबले राजकोट में 2 अक्टूबर से शुरू होंगे

44 वर्षीय टिर्की ने भारतीय हॉकी में अपनी उन्नति को लेकर बात करते हुए स्वीकार किया कि यह बहुत बड़ा सम्मान था। उन्होंने कहा, “ऐसी संस्था का नेतृत्व करना वास्तव में एक सम्मान की बात है, जिसका समृद्ध इतिहास हो। मुझे खुशी है कि पुरुषों की टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और खेल को आवश्यक बढ़ावा मिलने की उम्मीद जगाई। हमें अपने खेल को ऊंचा उठाने के तरीके तलाशने होंगे।”

टिर्की का बड़ा लक्ष्य हॉकी को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना है, जहां यह खेल कभी बहुत लोकप्रिय था। उन्होंने कहा, “पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे राज्य तथा मुंबई और भोपाल जैसे शहर महत्वपूर्ण हैं। मैं इन जगहों पर जाऊंगा और जमीनी स्तर से खेल को विकसित करने की कोशिश करूंगा। हमें प्रतिभाओं को निखारने के लिए इन जगहों पर और अधिक कृत्रिम टर्फ की जरूरत है।”

टिर्की ने कहा कि वह हॉकी इंडिया लीग को पुनर्जीवित करने की भी योजना बना रहे हैं, जो आखिरी बार 2017 में खेली गई थी। उन्होंने कहा, “यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। हम इसके लिए एक अंतरराष्ट्रीय विंडो की तलाश करेंगे और इस बारे में एफआईएच अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।”

उन्होंने चुनाव में अपने समर्थन के लिए हॉकी अधिकारियों और ओडिशा सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर, मैंने कड़ी मेहनत की तथा ओलंपिक और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में देश का प्रतिनिधित्व किया। अब, मुझे एक नई चुनौती सौंपी गई है। मुझे लोगों की बहुत सारी उम्मीदें हैं और मेरी तत्काल प्राथमिकता अगले साल 13 जनवरी से ओडिशा में होने वाला वर्ल्ड कप है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…