Home खेल यूरो 2020: स्लोवाकिया को हराकर स्पेन अंतिम 16 में
खेल - June 24, 2021

यूरो 2020: स्लोवाकिया को हराकर स्पेन अंतिम 16 में

सेविले, 24 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। स्लोवाकिया के गोलकीपर की गलती से हुए आत्मघाती गोल ने स्पेन का खाता खोला और उसने 5.0 से जीत दर्ज करके यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के अंतिम 16 में जगह बना ली।

स्पेन ने शुरूआती क्षणों में गोल करने के कई मौके और एक पेनल्टी कॉर्नर गंवाया। स्लोवाकिया के गोलकीपर मार्टिन डुबराव्का ने ऐसे समय में आत्मघाती गोल दाग दिया। उन्होंने अलवारो मोराटा की पेनल्टी बचाई लेकिन फिर अपने ही नेट में गेंद डाल दी।

स्पेन के लिये दूसरा गोल आइमेरिक लापोर्ते ने पहले हाफ में किया। दूसरे हाफ में साराबिया और फेरान टोरेस ने गोल दागे जबकि स्लोवाकिया ने एक और आत्मघाती गोल किया।

इस जीत के बाद स्पेन ग्रुप ई में पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। अब सोमवार को उसका सामना कोपेनहेगन से होगा। स्वीडन इस ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…