शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे मजबूत
मुंबई, 24 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 74.13 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी, वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से हालांकि रुपये का लाभ सिमट गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.12 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह नौ पैसे की बढ़त के साथ 74.13 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
सोमवार को रुपया 74.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.04 पर पहुंच गया।
वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








