Home खेल कार्ली लॉयड ने पांच गोल दागे, अमेरिका ने पराग्वे को 9-0 से शिकस्त दी
खेल - September 17, 2021

कार्ली लॉयड ने पांच गोल दागे, अमेरिका ने पराग्वे को 9-0 से शिकस्त दी

क्लीवलैंड, 17 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। दिग्गज फुटबॉलर कार्ली लॉयड के रिकार्ड पांच गोल की मदद से अमेरिका ने महिला फुटबॉल मैच में गुरुवार को पराग्वे पर 9-0 से बड़ी जीत दर्ज की।

लॉयड अभी 39 वर्ष की हैं और वह अमेरिका की तरफ से अब केवल तीन और मैच खेलेंगी। वह पहले ही संन्यास लेने की घोषणा कर चुकी हैं।

लॉयड ने पहले पांच मिनट में ही दो गोल दाग दिये थे तथा मध्यांतर से पहले उन्होंने दो और गोल किये जिससे अमेरिका 6-0 से आगे हो गया। उन्होंने अपना पांचवां गोल 61वें मिनट में किया।

इस तरह से उन्होंने एक मैच में सर्वाधिक गोल करने के अलेक्स मोर्गन के अमेरिकी रिकार्ड की बराबरी की। मोर्गन ने विश्व कप 2019 में थाईलैंड के खिलाफ पांच गोल किये थे।

लॉयड अमेरिका की तरफ से 313 मैचों में 133 गोल दाग चुकी हैं। उनके नाम पर नौ हैट्रिक भी दर्ज हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…