Home मनोरंजन सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी स्टारर ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ 05 नवंबर को होगी रिलीज
मनोरंजन - October 6, 2021

सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी स्टारर ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ 05 नवंबर को होगी रिलीज

मुंबई, 06 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी स्टारर ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ 05 नवंबर को रिलीज होगी। सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी स्टारर ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। फिल्मकार करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। करण जौहर ने पोस्ट में लिखा, “इस त्योहार के मौके पर अनोखी और सुपर क्यूट लव स्टोरी को देखने के लिए तैयार हो जाइए हमारे साथ। ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ 05 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।” करण जौहर ने अपने पोस्ट में फिल्म सान्या और अभिमन्यु की फिल्म से एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है। बताया जा रहा है कि यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तमिलनाडु के मदुरै की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। यह फिल्म एक युवा कपल के ट्रायल्स और उनकी समस्याओं को रेखांकित करेगी। फिल्म में सान्या के किरदार का नाम है मीनक्षी और अभिमन्यु, सुंदरेश्वर की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

एनएसई 24 अप्रैल से निफ्टी नेक्स्ट 50 पर वायदा अनुबंधों की पेशकश करेगा

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बृहस्पतिवा…